CM मान ने जापान दौरे पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी : जापानी कंपनियों के साथ मीटिंग करेंगे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए 10 दिन के जापान दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री मान का जापान पहुंचने पर राजदूत मगाम एम मलिक ने शानदार स्वागत किया। आज, 2 दिसंबर को वे टोक्यो के गांधी पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माला चढ़ाई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चीफ सेक्रेटरी और कई सीनियर अधिकारी भी थे। वे जल्द ही जापानी कंपनियों के साथ मीटिंग करेंगे। आज मुख्यमंत्री सबसे पहले जापान के टॉप इन्वेस्टमेंट इंस्टीट्यूशन से मिलेंगे, जिसमें जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (JBIC) भी शामिल है। पंजाब की इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट और कोऑपरेशन को लेकर आइसन इंडस्ट्रीज, यामाहा मोटर और होंडा मोटर के साथ कई मीटिंग तय हैं।
JICA साउथ एशिया डिवीजन के डायरेक्टर जनरल के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को लेकर भी अहम बातचीत होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री मान जापान सरकार के डिप्टी इंडस्ट्री मिनिस्टर कोमोरी ताकुओ और फुजित्सु लिमिटेड के सीनियर अधिकारियों से मिलेंगे। सरकार मार्च में मोहाली में एक प्रोग्रेसिव समिट करेगी, जिसमें लोगों को बुलाया जाएगा।