कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह और नड्डा से मुलाकात की

कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह और नड्डा से मुलाकात की

कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की, जहां उन्होंने पार्टी द्वारा उनकी बात न सुने जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब में BJP का नया अध्यक्ष बनाए जाने से खुश नहीं हैं। इससे उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगने लगी हैं। हाल ही में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भी कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हमारे संपर्क में हैं। वह कांग्रेस के सीनियर नेता और सीनियर सहयोगी रहे हैं। कैप्टन और हुड्डा अच्छे दोस्त हैं।

इससे यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि हुड्डा कैप्टन अमरिंदर को वापस कांग्रेस में लाने की कोशिश कर सकते हैं। जब से कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस की तारीफ की थी, तब से उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

कैप्टन ने हाल ही में केवल ढिल्लों को पंजाब BJP का नया अध्यक्ष बनाने पर कहा था कि कांग्रेस में हमेशा मेरी सलाह ली जाती थी लेकिन BJP में फैसला ऊपर से होता है। कैप्टन ने कुछ समय पहले यह भी कहा था कि मुझे आज भी कांग्रेस की याद आती है। कांग्रेस एक परिवार की तरह है, जब भी मैं बुलाता था, वे मुझसे मिलते थे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने मेरे जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा था। हाल ही में उन्हें मेरे भाई रणधर के निधन पर भी शोक संदेश मिला, लेकिन भाजपा की ओर से किसी ने शोक व्यक्त नहीं किया।