चंडीगढ़ विश्वविद्यालय छात्रवृत्ति के माध्यम से छात्रों के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के सपने को करता है पूरा
हर विद्यार्थी का सपना होता है कि वह किसी अच्छे विश्वविद्यालय में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करे। लेकिन कई बार इन विश्वविद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी अपने सपने को साकार नहीं कर पाते।
उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए चंडीगढ़ विश्वविद्यालय 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान करके इसे साकार कर रहा है।
आपको बता दें कि यह विचार चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर के सलाहकार प्रो. (डॉ.) आरएस बावा ने पठानकोट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
प्रेस को संबोधित करते हुए प्रो. (डॉ.) आरएस बावा ने कहा कि सीयूसीईटी छात्रवृत्ति चंडीगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा की गई एक अच्छी पहल है जो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीईटी) के माध्यम से विद्यार्थी 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। इस समय पूरे पंजाब से 10800 विद्यार्थी चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
2012 में अपनी स्थापना के बाद से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, मोहाली ने 1 लाख 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की है। जो 28 विभिन्न राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से थे।
इस समय पंजाब के 10,800 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिनमें से 2192 विद्यार्थी 2023-24 शैक्षणिक सत्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से पंजाब के 54 विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा भी प्रदान की जा रही है।
इसके अलावा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने 5,723 विद्यार्थियों को सुरक्षा छात्रवृत्ति प्रदान की है, जिन्हें 5.70 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। यह राष्ट्र की सेवा करने वालों के परिवारों के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए हर वर्ष 210 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है, जिसमें चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, मोहाली परिसर के लिए 170 करोड़ रुपए तथा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर के लिए 40 करोड़ रुपए शामिल हैं।
इच्छुक विद्यार्थी चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.cuchd.in/scholarship पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। देश के अन्य क्षेत्रों के अलावा विदेशों से भी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।