चंडीगढ़ बूथ हादसे की होगी जांच, प्रशासन ने दिए ऑर्डर

चंडीगढ़ बूथ हादसे की होगी जांच, प्रशासन ने दिए ऑर्डर

चंडीगढ़ में बुधवार को रेनोवेशन के दौरान बूथों की छत गिरने से हुए हादसे की चंडीगढ़ प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दो बूथों को मिलाकर एक कॉफी शॉप बनाई जा रही थी, जो नगर निगम के भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन है। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार सुरिंदर और बूथ किरायेदार आयुष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। देर रात दोनों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। आयुष सेक्टर 32 का रहने वाला है। जांच के बाद मामले में कई अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।