चंडीगढ़ शहर को मिला नया मेयर, जानें किसे मिली अहम जिम्मेदारी
शहर को गुरुवार को अपना 31वां मेयर मिल गया। आपको बता दें कि भाजपा की हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ की नई मेयर बन गई हैं। मेयर का चुनाव गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुआ और अब इंतजार खत्म हो गया है।
आपको बता दें कि मेयर चुनाव को लेकर काफी समय से पूरे शहर में राजनीति गरमाई हुई थी। नगर निगम के सेक्टर 17 स्थित कार्यालय में होने वाले चुनाव के मद्देनजर सेक्टर 17 में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
सर्वोच्च न्यायालय ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जयश्री ठाकुर को महापौर चुनाव के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। संपूर्ण चयन प्रक्रिया पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पूरी की जाएगी और इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।