‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ 15 जनवरी से लागू होगी, राज्य भर में 9,000 लगाए जाएंगे मेडिकल कैंप

‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ 15 जनवरी से लागू होगी, राज्य भर में 9,000 लगाए जाएंगे मेडिकल कैंप

‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ पंजाब में 15 जनवरी से लागू होगी। इसके लिए राज्य भर में करीब 9 हजार मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। एनरोलमेंट के बाद कोई भी फ्री इलाज करवा सकता है। अगले 3-4 महीनों में सभी को कार्ड पहुंचा दिए जाएंगे। यह जानकारी हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह ने दी।

पंजाब सरकार ने इस स्कीम को लॉन्च करने के लिए यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है, जिसके तहत राज्य भर के परिवारों को सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज मिलेगा।

पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस स्कीम को 15 जनवरी को आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ऑफिशियली लॉन्च करेंगे।