सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की बड़ी कार्रवाई! पंजाब मंडी बोर्ड ने घटिया सड़क बनाने पर जेई को बर्खास्त
सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब मंडी बोर्ड के जेई को बर्खास्त कर दिया। दरअसल, सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस के तहत फ्लाइंग स्क्वायड ने यह कार्रवाई की।
मार्केट कमेटी भीखी के माखा चाहल स्पेशल लिंक पर औचक निरीक्षण के दौरान निर्माण में खामियां मिलने पर जेई गुरप्रीत सिंह को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा, उप-मंडल अधिकारी चमकौर सिंह को भी नोटिस जारी किया गया है।
एसडीओ के अधीन आने वाले सभी कार्यों को तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया गया है। यह कार्रवाई पंजाब सरकार का स्पष्ट संदेश है कि राज्य में सड़क निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।