दलाई लामा का बड़ा बयान कहा – चीन वापस कभी नहीं जाएंगे, भारत में रहकर हैं खुश

दलाई लामा का बड़ा बयान कहा – चीन वापस कभी नहीं जाएंगे, भारत में रहकर हैं खुश

तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा जो कि पिछले 60 वर्षों से भी ज्यादा समय से भारत में रहते आ रहे हैं उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन की झड़प के बाद अपना बयान दिया है। चीन लौटने के सवाल पर बात करते हुए कहा कि उन्हें अब चीन लौटने में कोई भी रुचि नहीं है।

वह पिछले 62 वर्षों से भारत में रहते आ रहे हैं और अब भारत के उनका घर है। पंडित नेहरू की पसंद कांगड़ा में उनका स्थाई निवास भी है और वह धर्मशाला में रहते हैं।

तिब्बत के बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा तिब्बत और अरुणाचल प्रदेश के बौद्ध मठों में काफी सम्मानजनक स्थान रखते हैं। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हुई झड़प के बाद तमांग के बौद्ध भिक्षुओं ने चीन को चेतावनी भी दी थी।

बौद्ध भिक्षु लामा यशी खाबो ने कहा कि यह 1962 नहीं बल्कि 2022 का भारत है यदि चीन चीन दुनिया में शांति चाहता है तो उसे इस तरह के कार्य नहीं करना चाहिए।