दिल्ली में क्यों फिर से इकट्ठा हो रहे हैं किसान?

दिल्ली में क्यों फिर से इकट्ठा हो रहे हैं किसान?

1 साल पहले केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में किसानों ने विशाल धरना प्रदर्शन किया था। जिसके बाद केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े थे। अब एक बार फिर से धीरे-धीरे किसान दिल्ली की ओर रवाना होने लगे हैं।

दरअसल गन्ने के कीमतों में वृद्धि को लेकर किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने दिल्ली में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। 25 दिसंबर को किसान दिल्ली में राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे। जिसकी शुरुआत किसान गर्जना नामक रैली से की जाएगी।

इस बार भारत के किसानों का मुख्य मुद्दा उनके उत्पादों की सही कीमत ना मिल पाना है। किसानों का कहना है कि महंगाई धीरे-धीरे बढ़ रही है और किसानों को दूध, अनाज, गन्ना और अन्य फसलों का उचित दाम नहीं मिल पाता है।

जिसके कारण महंगाई के समय में किसानों का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसे में किसान आए दिन आत्महत्या करते रहते हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें उनकी उत्पादों का उचित मूल्य मिलना चाहिए और कृषि उत्पादों पर जीएसटी नहीं लगना चाहिए। आंदोलन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।