कैथल के पूर्व विधायक रणधीर गोलन ने थामा कांग्रेस का हाथ, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ज्वॉइन करवाई पार्टी, कांग्रेस प्रत्याशी को दिया समर्थन
हरियाणा के कैथल से पूर्व विधायक रणधीर सिंह गोलन आज कांग्रेस में शामिल हो गए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खुद उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। रणधीर गोलन 25 साल से बीजेपी से जुड़े हुए थे। साल 2014 में बीजेपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वो निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश कौशिक से हार गए थे। उसके बाद 2019 में बीजेपी ने उनकी जगह वेदपाल एडवोकेट को टिकट दिया था। हालांकि इस चुनाव में रणधीर गोलन ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया और निर्दलीय के तौर पर विधानसभा पहुंचे।
लेकिन अब 2024 के चुनाव आते-आते उनका रुझान कांग्रेस की तरफ हुआ और अब उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन की। इस मौके पर उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने हलके के प्रत्याशी सुल्तान जरोदा को पूरी सपोर्ट करेंगे। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कहा कि रणधीर गोलन को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा।