ज्ञानी रघबीर सिंह को नया जत्थेदार अकाल तख्त नियुक्त किया गया

ज्ञानी रघबीर सिंह को नया जत्थेदार अकाल तख्त नियुक्त किया गया

ज्ञानी रघबीर सिंह नए जत्थेदार, अकाल तख्त नियुक्त हुए हैं। ज्ञानी हरप्रीत सिंह कार्यवाहक जत्थेदार के पद से मुक्त हो गए हैं। 

तख्त केसगढ़ साहिब के नए जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह होंगे। ज्ञानी हरप्रीत सिंह को हटाए जाने की अटकलें काफी समय से चल रही थी। उन्होंने बीते दिनों सीएम भगवंत मान की तारीफ थी और वह परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी में भी नजर आए थे। इससे एसजीपीसी उनसे खफा थी।