Bharat Band के बीच किसानों पर भड़की लड़की, गंदे इशारे करते किसानों से कर रही गाली -गलोच :वीडियो वायरल

Bharat Band के बीच किसानों पर भड़की लड़की, गंदे इशारे करते किसानों से कर रही गाली -गलोच :वीडियो वायरल

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज 'भारत बंद' का ऐलान किया गया है, जो सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। हर तरह किसानों द्वारा रास्ते बंद कर धरना लगाया गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करन पड़ रहा है। 

इसी बीच एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो काफी चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, कार सवार लड़की किसानों से उस समय भिड़ गई जब किसानों द्वारा उसे आगे जाने से रोका गया। वायरल वीडियो में लड़की किसानों को गंदे इशारे कर रही है और साथ ही गालियां भी निकाल रही है। लड़की का कहना है कि आप हमें क्यों रोक रहे है?  

किसान उसे समझाने की कोशिश कर रहे है लेकिन लड़की एक नहीं सुन रही। इसके बाद लड़की वीडियो बनाने की कोशिश करती है और कह रही है कि वहां मौजूद लोगों ने उसे गलत तरीके से पकड़ा है। इस दौरान कुछ नौजवान लड़की द्वारा निकाली जा रही गालियां को लेकर उलझते भी नजर आएं।