सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध

सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध

पंजाब में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए, मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार युद्ध स्तर पर राहत कार्य चला रही है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और जिला प्रशासन व लोगों का मार्गदर्शन व सहायता कर रहे हैं। इस अवसर पर, ज़रूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री, पशुओं के लिए चारा, चिकित्सा सामग्री आदि जैसी राहत सामग्री प्रदान की जा रही है।

वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज भोआ विधानसभा क्षेत्र के बमियाल और नरोट जैमल सिंह क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ है और पंजाब सरकार लोगों को हुए नुकसान में हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान लोगों को जो भी नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा पंजाब सरकार द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही गिरदावरी करवाकर लोगों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण करवाएगी।