पुलिस कर्मियों को सरकार का बड़ा तोहफा, 9.70 करोड़ रुपये के दंगा नियंत्रण वाहन खरीदने को मंजूरी
पुलिस कर्मियों को सरकार का बड़ा तोहफा, 9.70 करोड़ रुपये के दंगा नियंत्रण वाहन खरीदने को मंजूरी
संवेदनशील शहरों में वज्र वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि पुलिस किसी भी आपात स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण कर सके। प्रदेश में शांति-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए कई मौकों पर एक बड़ी चुनौती होती है। पिछले साल यूपी पुलिस के लिए 41 दंगा नियंत्रण वाहनों का बजट भी स्वीकृत किया गया था।
मंत्रिमण्डल ने निम्नलिखित प्रस्तावों को भी मंजूरी दी:
- निदेशक, सहकारी समितियाँ एवं पंचायत लेखा परीक्षा निदेशालय द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं पर वर्ष 2019-20 का वार्षिक प्रतिवेदन राज्य विधान सभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
- राज्य सम्पत्ति विभाग के स्टाफ पूल से नीलाम किए गए 14 वाहनों के स्थान पर 14 नए वाहनों की खरीद।