चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस के SPO का कत्ल, सिर पर किया गया वार

चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस के SPO का कत्ल, सिर पर किया गया वार

चंडीगढ़ के सेक्टर 56 में हरियाणा पुलिस के एसपीओ का खून से लथपथ शव मिला है. मृतक की पहचान अजीत सिंह निवासी मलोया के रूप में हुई है, जानकारी निल रही है की पुलिसकर्मी के चेहरे पर किसी भारी चीज से वार किया गया है. शव मैक्स अस्पताल की पार्किंग के पास मिला है।

 पुलिस के अनुसार, अजीत पंचकूला आर्थिक अपराध शाखा में तैनात था। शव पर वर्दी थी। उसकी पैंट खुली हुई थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल हत्या के मकसद के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।