पंजाब में आज से पनबस कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम करने का फैसला लिया है।

पंजाब में आज से पनबस कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम करने का फैसला लिया है।

पंजाब में सरकारी बसों के सोमवार से तीन दिन के लिए पहिए थमने वाले हैं। रोडवेज के ठेका कर्मचारी 14 से 16 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। तीन दिन रोडवेज, पनबस कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम करने का फैसला लिया है। कर्मचारी बस अड्डों पर धरने लगाएंगे और सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे के लिए बस स्टैंड का गेट बंद कर प्राइवेट बसों का भी संचालन रोकेंगे। कर्मियों की हड़ताल कारण दैनिक यात्रियों के अलावा अन्य लोगोंं के लिए समस्याएं पैदा होंगी।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह ने कहा कि सरकार ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किलोमीटर स्कीम की बसें लगा रही है, जिससे विभाग को बड़ा नुकसान होगा और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं भी कम हो जाएंगी। गिल ने कहा कि लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी 14 से 16 तक सरकारी बसों के पहिये जाम कर हड़ताल पर रहेंगे और 15 अगस्त को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान कर्मचारियों के वेतन में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद बढ़ा हुआ वेतन रोक दिया गया।

इसी क्रम में अक्टूबर 2022 से वेतन में कटौती की जा रही है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से वेतन में 5 फीसदी बढ़ोतरी की मांग करते हुए कहा कि परिवहन मंत्री, मुख्य सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक दौरान वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगें मान ली गई हैं लेकिन उनकी फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही है, जिससे कर्मचारी में आक्रोश बढ़ रहा है। संघ ने कहा कि आउटसोर्स भर्ती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।