भारतीय फुटबॉल टीम कप्तान सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, फूट-फूटकर रोईं मां और पत्नी, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच...

भारतीय फुटबॉल टीम कप्तान सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा, फूट-फूटकर रोईं मां और पत्नी, इस दिन खेलेंगे आखिरी मैच...

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। छेत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके दी. सुनील छेत्री ने ये भी बताया कि वो कब अपना आखिरी मैच खेलेंगे।

भारतीय फुटबॉल को एक नई पहचान दिलाने वाले, भारतीय फुटबॉल के पोस्टर बॉय और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है।

छेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर ये जानकारी सबके साथ साझा की। उन्होंने बताया कि वो अपना आखिरी मुकाबला छह जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे।

सुनील छेत्री ने बताया कि इस बारे में उन्होंने सबसे पहले अपने परिवार के साथ बात की। उन्होंने अपने पिता, पत्नी और मां को इस बारे में बताया। सुनील छेत्री इस बात पर भावुक हो गए। छेत्री ने बताया कि जब उनकी पत्नी और मां को बताया तो वो दोनों ही रो पड़ीं। हालांकि उनके पिता ने इसे सहज ही स्वीकार कर लिया। सुनील छेत्री ने बताया कि ऐसा नहीं है कि मैं थक गया हूं, या और कोई बात, नहीं, बस ये सहज ही हो गया।

उन्होंने कहा कि जितना प्यार मुझे मेरे फैन्स ने दिया है वैसा प्यार किसी और को शायद ही मिला हो।सुनील छेत्री ने कहा कि अब 9 नंबर जर्सी को किसी और का इंतजार है। उन्होंने ये भी बताया कि मैं इस टीम की हर बात को याद करूंगा, साथ मैं खेलना, खाना, इंटरनेशनल लेवल पर खेलना सब कुछ। इस मौके पर उन्होंने फुटबॉल टीम के पुराने कैप्टन्स और अपने अब तक के कोच को भी याद किया।