अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को किया धन्यवाद

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को किया धन्यवाद

29 दिसंबर को अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जहां पर उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा था। उन्होंने यह भी कहा था कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक ही हैं, पर अब जब भारत छोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण अखिलेश यादव को मिल चुका है। तब अखिलेश यादव के तेवर नरम पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने निमंत्रण मिलने के पश्चात राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपनी बात उन तक पहुंचाई है।

अपने द्वारा लिखे पत्र में अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा उन्होंने पत्र में लिखा कि भारत भौगोलिक विस्तार से अधिक एक भाव है। इसमें प्रेम, अहिंसा, करुणा, सहयोग और सौहार्द ही वो सकारात्मक तत्व हैं जो भारत को जोड़ते हैं। उन्होंने यह उम्मीद जताई है कि राहुल गांधी की ये यात्रा देश की इसी समावेशी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

दरअसल राहुल गांधी जी भारत जोड़ यात्रा अब 3 जनवरी से उत्तर प्रदेश में शुरू होगी। जिसकी शुरुआत गाजियाबाद शहर से होगी। इसके लिए कांग्रेस ने सभी विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने के लिए निमंत्रण दिया है।