राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 108 वें दिन देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गई है।  आज सुबह ही राहुल गांधी की यात्रा नई दिल्ली पहुंची है। हरियाणा में राहुल गांधी के साथ डीएमके नेता कनिमोई भी शामिल हुए इसलिए उम्मीद की जा रही है कि अब नई दिल्ली में विपक्षी नेताओं को भी भारत जोड़ो यात्रा के साथ जोड़कर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एक विरोधी दल तैयार किया जाएगा।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को बदरपुर बॉर्डर होते हुए नई दिल्ली में प्रवेश की। कांग्रेस के नेताओं ने इस यात्रा में विपक्षी नेताओं के शामिल होने के संकेत दे दिए। अब तक राहुल गांधी की पूरी भारत जोड़ो यात्रा में कई विभिन्न सेलिब्रिटी और राजनेता शामिल हो चुके हैं। कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने राहुल गांधी की इस यात्रा को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस नई दिल्ली में इस यात्रा को और भी बड़ा रूप देना चाहती है ताकि वह बीजेपी को चुनौती दे सकें। 

फिलहाल इस यात्रा को लेकर राहुल गांधी के समक्ष समस्या यह है कि सरकार ने कोविड-19 को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में सत्ता पक्ष कांग्रेस की इस यात्रा पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा सकता है।