देश की राजधानी दिल्ली में भयानक ठंड, अन्य राज्यों में भी कोल्ड डे की स्थिति

देश की राजधानी दिल्ली में भयानक ठंड, अन्य राज्यों में भी कोल्ड डे की स्थिति

दिसंबर समाप्त होते-होते देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड वापस लौट आई है। दिल्ली में घना कोहरा पड़ रहा है। दिल्ली के आसपास के राज्य जैसे यूपी,  पंजाब, हरियाणा में भी अच्छी खासी ठंड देखने को मिल रही है। 24 दिसंबर  की बात करें तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है।  आज दिल्ली में कोहरा पड़ सकता है। वही 25 और 26 दिसंबर को दिल्ली में शीतलहर चल सकती है। 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री देखने को मिल सकता है। वही यूपी में आज के साथ साथ आने वाले दो-तीन दिनों तक भयानक कोहरा देखने को मिल सकता है। यूपी में कई जगह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।

उत्तरी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में कोहरे की स्थिति देखने को मिल सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमालयी पश्चिम बंगाल,  सिक्किम, त्रिपुरा में भी भयानक कोहरा रहेगा। दक्षिण भारत में अंडमान निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में हल्की बारिश की संभावना है।