हरियाणा के 7 जिलों में अभी भी बंद रहेगा इंटरनेट

 हरियाणा के 7 जिलों में अभी भी बंद रहेगा इंटरनेट

हरियाणा में किसान आंदोलन के मद्देनजर इंटरनेट सेवा 7 जिलों में बंद है। इसी को देखते हुए सरकार ने इंटरनेट पर लगी पाबंदी बढ़ा दी है। अब 19 फरवरी रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में अगले आदेश तक सेवाएं बंद रहेंगी। हरियाणा के होम सेक्रेटरी की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि हरियाणा के 7 और राजस्थान के 3 जिलों में इंटरनेट बंद है। 15 जिलों में धारा 144 लागू है। हरियाणा और दिल्ली का सिंघु-टीकरी बॉर्डर, यूपी से जुड़ा गाजीपुर बॉर्डर सील हैं। दिल्ली में भी कड़ी बैरिकेडिंग है। यहां एक महीने के लिए धारा 144 भी लागू कर दी गई।