महाराजगंज जेल में शिफ्ट होने से पहले हाथों में कुरान लिए नजर आए इरफान सोलंकी

महाराजगंज जेल में शिफ्ट होने से पहले हाथों में कुरान लिए नजर आए इरफान सोलंकी

समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को आज महाराजगंज जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। उन पर अपने पड़ोसी की महिला के प्लॉट पर आगजनी करने का आरोप है। जिसके कारण वह पहले से जेल में बंद है। परंतु अब वह एक और मामले में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने बांग्लादेश के एक नागरिक को कानपुर के स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र दिया। महाराजगंज जेल में शिफ्ट होने से पहले सपा विधायक इरफान सोलंकी अपने हाथों में कुरान लिए नजर आए।

दरअसल अपनी जांच में कानपुर पुलिस ने पाया कि बांग्लादेशी निवासी डॉ रिजवान के पास कानपुर के स्थानीय निवासी होने का प्रमाण पत्र है। जिसके बाद पुलिस ने इरफान सोलंकी पर एफ आई आर भी दर्ज कर लिया है। इस मामले की जाँच को लेकर कानपुर पुलिस ने इरफान सोलंकी से जेल में लगभग 13 से सिग्नेचर करवाए।

दरअसल पुलिस सिग्नेचर का मिलान बांग्लादेशी नागरिक डॉ रिजवान को जारी किए गए स्थानीय प्रमाण पत्र से करवाएगी क्योंकि सपा विधायक इरफान सोलंकी ने पुलिस पर यह आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें फंसाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने किसी भी बांग्लादेशी नागरिक को स्थानीय नागरिक का प्रमाण पत्र नहीं जारी किया है।