जाने कैसा रहेगा 22 दिसंबर का राशिफल, किसके लिए रहेगा शुभ

जाने कैसा रहेगा 22 दिसंबर का राशिफल, किसके लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वालों को आज नकारात्मक विचारों से बचने की आवश्यकता है। मन अशांत रह सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा।  किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबार अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि वाले आज अपने आप में संयम बरतें हालांकि धैर्य शीलता में वृद्धि होगी।  परिवार का साथ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई अज्ञात भय परेशान कर सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि वालों के लिए आज मन अशांत रह सकता है। हालांकि आत्मविश्वास काफी रहेगा। मन में आशा और निराशा के भाव रह सकते हैं। वस्त्रों और यात्रा पर खर्च बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि वालों के आज वाणी में कठोरता रहेगी। मन अशांत रहेगा। नौकरी और आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी और बौद्धिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।  मानसिक चिंता परेशान कर सकती है।

सिंह राशि वालों के लिए आज अच्छा दिन है। आज खूब आत्मविश्वास रहेगा। बहुत समय से रुके हुए काम बनेंगे। विदेश में यात्रा के योग बन रहे हैं। धैर्य बनाए रखें।  कारोबार और लाभ में वृद्धि होगी।

कन्या राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा और खूब आत्मविश्वास रहेगा। कार्य क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी भी मित्र से वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। अधिक उत्साही होने से बचें।

तुला राशि वालों को आज अपने क्रोध में संयम बरतने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं इसलिए संयम बरतने की आवश्यकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहन का सानिध्य प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि वाले आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे परंतु नकारात्मकता से बचने की आवश्यकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी बौद्धिक या लेखन कार्य से धन प्राप्त हो सकता है। किसी पुराने मित्र के मिलने की संभावना है। संबंधों में मधुरता आएगी।

धनु राशि वालों का आज मन परेशान हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। वस्तुओं आदि पर अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि वालों के मन में आज आलस्य की अधिकता रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवधान आ सकते हैं परंतु कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी l

कुंभ राशि वालों के आत्मविश्वास में आज कमी रहेगी हालांकि मन शांत रहेगा। कारोबार में आज रुकावट आने की संभावना है। क्रोध एवं आलस्य से बचे। आय में वृद्धि होगी परंतु खर्च में भी वृद्धि होगी। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि वाले आज भरपूर आत्मविश्वास के साथ रहेंगे। जिम्मेदारी रहेगी परंतु परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। भागदौड़ रहेगी परंतु मान सम्मान में वृद्धि होगी। माता का साथ रहेगा और खर्चे अधिक रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।