मंगल का राशि परिवर्तन, आने वाले 45 दिन इन राशियों के लिए रहेंगे बेहद शुभ

मंगल का राशि परिवर्तन, आने वाले 45 दिन इन राशियों के लिए रहेंगे बेहद शुभ
सांकेतिक तस्वीर

20 जुलाई को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह ने राशि परिवर्तन कर लिया है। मंगल ग्रह ने 20 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश किया। सिंह राशि में मंगल 6 सितंबर तक विराजमान रहेंगे।  मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य,  गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल के शुभ प्रभावों से व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। इस समय मंगल सिंह राशि में विराजमान हैं। मंगल सिंह राशि में 6 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। कुछ राशियों के लिए 6 सितंबर तक का समय बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों पर 45 दिनों तक मंगल देव की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं किन राशियों पर 6 सितंबर तक रहेगी मंगल देव की विशेष कृपा...
वृष राशि
निवेश करने के लिए समय शुभ है।
लेन- देन से लाभ होगा। 
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
आर्थिक लाभ होगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
कर्क राशि
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान मिलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
व्यापार में लाभ के योग भी बन रहे हैं।
कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी होगी।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा।
तुला राशि
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
निवेश करने के लिए समय शुभ है।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
विवाह के योग बन रहे हैं।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि
आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। 
प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कुंभ राशि
व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
धन- लाभ होगा।
परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे।
दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
कार्यों में सफलता मिलेगी।


(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम पूर्णतया सत्य एवं सटीकता का दावा नहीं करते हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)