बठिंडा कोर्ट में कंगना रनोट ने जताया खेद: कहा– ‘बुजुर्ग महिला पर टिप्पणी गलतफहमी थी, मैं ऐसा सोच भी नहीं सकती’
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट सोमवार को मानहानि मामले में बठिंडा कोर्ट में पेश हुईं। सुनवाई के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह पूरा मामला गलतफहमी (मिसअंडरस्टैंडिंग) पर आधारित है।
उन्होंने कहा, “मैंने माता (बुजुर्ग महिला किसान) को संदेश दिया है कि वे गलतफहमी का शिकार हुई हैं। मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती कि किसी मां के प्रति अनादर दिखाऊं। मां चाहे हिमाचल की हों या पंजाब की, मेरे लिए वे हमेशा सम्माननीय हैं।” कंगना ने कहा कि मामला वास्तव में उनके द्वारा री-ट्वीट किए गए एक मीम से जुड़ा था। “इस ट्वीट का मुझसे कोई व्यक्तिगत लेना-देना नहीं था। देश में उस समय कई आंदोलन चल रहे थे और मैंने एक सामान्य टिप्पणी की थी। जो गलतफहमी हुई है, उसके लिए मुझे खेद है,” उन्होंने कहा।
गौरतलब है कि यह मामला साल 2021 का है, जब किसान आंदोलन चल रहा था। उस दौरान कंगना ने बठिंडा जिले के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की 87 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिंदर कौर के संबंध में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्हें “100 रुपए लेकर धरने में बैठने वाली महिला” बताया गया था। इसके बाद महिंदर कौर ने मानहानि का केस दर्ज करवाया था। सोमवार की पेशी के दौरान महिंदर कौर कोर्ट में उपस्थित नहीं थीं, लेकिन उनके पति पहुंचे थे, जिनसे कंगना रनोट की मुलाकात हुई और बातचीत भी हुई।