पंजाब में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार! 10 जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पंजाब में मॉनसून ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। मंगलवार को मोहाली, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और चंडीगढ़ में भारी बारिश हुई, जबकि पठानकोट और फरीदकोट में सुबह से ही बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने आज राज्य के 10 जिलों के लिए बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। लगातार बदलते मौसम की वजह से तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राहत की बात यह है कि राज्य के बड़े डैम का पानी का लेवल खतरे के निशान से नीचे है। पंजाबी कल्चर
मौसम विभाग ने सुबह 10:30 बजे तक 10 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, इस दौरान पटरान, समाना, पटियाला, राजपुरा और डेराबस्सी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में बिजली गिरने और 30 से 40 kmph की स्पीड से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।
वहीं, लहरा, सुनाम, संगरूर, मूनक, पटरान, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, चंडीगढ़, खरड़, खमनों, चमकौर साहिब, रूपनगर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और नांगल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 04-03 kmph की तेज़ हवाएं चल सकती हैं।
लहरा, सुनाम, संगरूर, धूरी, मालेरकोटला, मूनक, पटरान, समाना, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खमनों, लुधियाना (ईस्ट और वेस्ट), समराला, रायकोट, जगराओं, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा-2, जालंधर-1, जालंधर-1 नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नांगल, होशियारपुर और दसुआ में हल्की बारिश की संभावना है।