मोगा : दिवाली के मौके पर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को दिया गया बड़ा तोहफा

मोगा : दिवाली के मौके पर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को दिया गया बड़ा तोहफा

दिवाली त्योहार की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। पंजाब सरकार कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे रही है।

इस पावन पर्व के अवसर पर मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने अपने कार्यालय में दिवाली के तोहफे के रूप में मोगा जिले की 25 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया और उन्हें बधाई दी।

मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया जा रहा है। जिसके चलते आज पंजाब सरकार ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को तोहफे के रूप में नियुक्ति पत्र दिए। आज उनके कार्यालय में मोगा जिले के 25 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिये गये हैं।

उक्त कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम पंजाब सरकार और मोगा के विधायक के बहुत आभारी हैं और हमें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।