पंजाब में कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की गोली मारकर हत्या

पंजाब में कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की गोली मारकर हत्या

मोगा में कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर है. बलजिंदर सिंह बल्ली कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशु बांगर ने कहा कि हमलावर किसी फॉर्म पर स्टांप लेने के बहाने बलजिंदर बल्ली हूरों के घर आए थे।


इसी दौरान अज्ञात लोगों ने बलजिंदर बल्ली पर गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।