मोगा में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

मोगा में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

मोगा जिले में चार लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया और उसकी पिटाई की. पीड़िता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 14 साल की रेप पीड़िता ने कथित तौर पर पुलिस को बताया है कि वह किसी काम से जा रही थी तभी चार लड़कों ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की।

उसने पुलिस को बताया कि चारों आरोपियों ने उसे पीटा और फिर रेप किया।

घटना की जानकारी देते हुए धर्मकोट पुलिस स्टेशन के SHO गुरिंदर भुल्लर ने बताया कि पीड़ित लड़की का बयान हमारी महिला अधिकारी ने ले लिया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।