सड़कें बनाते समय ठेकेदारों से कमीशन नहीं लिया जाएगा, शिकायत मिली तो टेंडर रद्द कर दिया जाएगा: CM भगवंत मान
CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ में अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पंजाब में हम 44,920 km सड़कें बनाने जा रहे हैं। 19,373 KM गांव की सड़कों के लिए 4092 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट चल रहा है। 2829 KM PWD सड़कें बनेंगी। सड़कों पर 16,209 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। क्वालिटी से बिल्कुल भी समझौता नहीं किया जाएगा।
CM मान ने कहा कि मैंने पंजाब के सभी कॉन्ट्रैक्टर को टैगोर थिएटर बुलाया था। मैंने उनसे अपील की है कि कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा। कोई भी डिपार्टमेंट का बॉस सड़कें बनाते समय पैसे नहीं मांगेगा। आपको सड़क बनाने की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहिए। सड़कों की क्वालिटी चेक करने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंचायत मेंबर, पंच, सरपंच, सोशल वर्कर सभी तरह के सरकारी कामों को चेक करें और उन्हें बताएं कि यहां क्वालिटी का काम नहीं हो रहा है, फिर हम एक्शन लेंगे। कल एक खेत में बिना सीमेंट के निर्माण की खबर आई थी, इसलिए उसका टेंडर कैंसिल कर दिया गया है। PWD का बजट 7727 करोड़, मंडी बोर्ड का 7000, नगर निगम, परिषद और पंचायतों का बजट 1255 करोड़ है। कुल बजट 16 हजार से ज्यादा है। सड़कें बनाने का काम 17 अक्टूबर से शुरू हो गया था। सड़कें बन रही हैं।