चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बवाल: पुलिस और छात्रों में धक्का-मुक्की

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बवाल: पुलिस और छात्रों में धक्का-मुक्की

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में सोमवार दोपहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। एफिडेविट नीति के विरोध में चल रहे छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस और विद्यार्थियों के बीच हाथापाई हो गई। छात्रों ने यूनिवर्सिटी का गेट नंबर-2 बंद कर दिया और जोरदार नारेबाजी की “चंडीगढ़ पुलिस गो बैक” के नारे पूरे कैंपस में गूंजे।

स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। इस बीच, फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा भी यूनिवर्सिटी पहुंचे और छात्रों के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने कहा कि “सरकार को छात्रों की बात गंभीरता से सुननी चाहिए। एफिडेविट जैसी शर्तें छात्रहित में नहीं हैं।” यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़ (UILS) के छात्र अभिषेक डागर पिछले चार दिनों से मरण व्रत (भूख हड़ताल) पर बैठे हैं। उनके समर्थन में “स्टूडेंट्स सेव सीनेट” और “सेव पीयू” नाम से पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम अभिषेक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पहुंची थी, जिससे विवाद भड़क गया। छात्रों का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी की। कैंपस में अब भी भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।