अब डिलीवरी कर्मचारियों को नौकरी के बाद मिलेगी पेंशन, देखें कौन सी कंपनियां हैं शामिल

अब डिलीवरी कर्मचारियों को नौकरी के बाद मिलेगी पेंशन, देखें कौन सी कंपनियां हैं शामिल

जोमैटो, स्विगी, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों में काम करने वाले लाखों डिलीवरी बॉय और कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है।

अब इन गिग वर्कर्स को पेंशन मिल सकती है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। दरअसल, ओला, उबर और अमेजन जैसी कंपनियों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है।

इस प्रस्ताव को अगले महीने कैबिनेट के पास भेजा जा सकता है। कौन होते हैं गिग वर्कर? मूल रूप से गिग वर्कर वे कर्मचारी होते हैं जो किसी संगठन के साथ कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करते हैं।

उन्हें उनके काम के लिए भुगतान किया जाता है। इनमें फ्रीलांसर, ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर, कंटेंट क्रिएटर, कॉन्ट्रैक्ट फर्म से जुड़े कर्मचारी, डिलीवरी वर्कर, कैब ड्राइवर आदि शामिल हैं, जो अस्थायी कर्मचारी होते हैं।

पेंशन पर सरकार की क्या योजना है? अमेजन और जोमैटो समेत कई कंपनियों ने गिग वर्कर्स को पेंशन देने के प्रस्ताव पर सहमति जताई है और उनसे इसके लिए एक निश्चित अनुपात में अंशदान करने को कहा है। कंपनियां यह रकम ईपीएफओ में जमा करेंगी। इसके साथ ही गिग वर्कर्स के पास पेंशन पाने के लिए 2 विकल्प होंगे।

दरअसल, देश में गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा देने की मांग लंबे समय से हो रही है। इस साल पेश किए गए आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गिग वर्कर्स के लिए एक खास प्लेटफॉर्म शुरू करने की बात कही थी। इसके जरिए ऐसे वर्कर्स की पहचान की जाएगी और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं समेत अन्य लाभ दिए जाएंगे।