PM मोदी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का महिलाओं की रोज़गार दर में वृद्धि पर लिखा लेख किया साझा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय श्रम और रोज़गार मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा लिखा एक लेख शेयर किया, जिसमें देश भर में महिलाओं की रोज़गार दर में हुई महत्वपूर्ण वृद्धि पर प्रकाश डाला गया है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने महिलाओं की रोज़गार दर में 2017 के 22 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 39 प्रतिशत तक हुई वृद्धि की सराहना की।