वैश्विक उथल-पुथल के बीच राष्ट्रीय लक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए भारतीय कूटनीति है तैयार :विदेश मंत्री एस. जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कहा कि भारतीय कूटनीति एक अस्थिर और उथल-पुथल भरे विश्व में राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
वे नई दिल्ली में आयोजित 11वें 'हेड्स ऑफ मिशन्स कॉन्फ्रेंस' में भारत के उच्चायुक्तों, राजदूतों और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि इस बातचीत में पिछले एक दशक के दौरान दुनिया के साथ भारत के जुड़ाव में हुए महत्वपूर्ण विस्तार को रेखांकित किया गया।