पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी आज हड़ताल पर, दोपहर 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी सरकारी बसें

पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी आज हड़ताल पर, दोपहर 12 बजे के बाद नहीं चलेंगी सरकारी बसें

सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने आज फिर हड़ताल का बिगुल बजा दिया है। उन्होंने आज दोपहर 12 बजे के बाद सरकारी बसों में चलने का ऐलान किया है। यूनियन नेताओं ने अपनी मांगें न माने जाने के चलते हड़ताल का ऐलान किया है।

बता दें कि यूनियन नेताओं की कल पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास पर परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव नवराज सिंह बराड़ और अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। हालाँकि, इस बैठक में मांगों पर केवल चर्चा ही हो सकी और कोई नतीजा नहीं निकला, जिसके बाद यूनियन नेताओं ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया। मुख्य मांगों में किलोमीटर स्कीम की बसें बंद करना, अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करना, ठेकेदारी और बिचौलियों को खत्म करना और सेवा नियमों को लागू करना शामिल है। इन मांगों को पूरा करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए आज दोपहर 12 बजे से पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी की बसें पूरी तरह से बंद रहेंगी।