पाकिस्तान-अफगानिस्तान में 48 घंटे का युद्धविराम: कंधार एयरस्ट्राइक में 15 की मौ/त, 100 घायल
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तालिबान प्रशासन ने सीमा पर हालिया झड़पों के बाद 48 घंटे के अस्थायी युद्धविराम पर सहमति जताई है। यह सीजफायर बुधवार शाम 6 बजे (पाकिस्तानी समयानुसार) से लागू किया गया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य सीमा पर बढ़ते तनाव को कम करना और बातचीत का रास्ता खोलना है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों ने कहा है कि वे इस “जटिल लेकिन हल करने योग्य” मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि यह विराम राजनयिक संवाद को मजबूत करने और भविष्य में जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए लागू किया गया है।