कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद जश्न की तस्वीरें, शाहरुख ने ऐसे मनाई जीत की खुशी
आईपीएल सीजन 17 कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के साथ पूरा है। रविवार के दिन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 8 विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स के पैट कमिंस ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करना चुना था। लेकिन उनका ये निर्णय सही नहीं रहा। और पूरी टीम 113 के स्कोर पर बिना पूरे ओवर खेले पैविलियन लौट गई। यहीं से आईपीएल-17 का विजेता लगभग तय हो गया था बस ये देखना था कि क्या हैदराबाद कोई बड़ा उलटफेर कर पाती है या नहीं। लेकिन हैदराबाद के बॉलर कोलकाता के आगे फेल होते ही नजर आए और इस तरह कोलकाता ने 11वें ओवर में 114 रनों का टारगेट पूरा कर लिया और तीसरी बार आईपीएल जीतने वाली टीम बन गई।

आईपीएल 2014 के फाइनल मैच के बाद अवॉर्ड्स समारोह हुआ जिसमें चैंपियन और रनर-अप दोनों टीमों पर पैसों की खूब बरसात हुई। विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को 20 करोड़ रूपये मिले, वहीं रनर-अप रही सनराइजर्स हैदराबाद को 12.50 करोड़ रुपये मिले। इसके साथ ही टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी अवॉडर्स दिए गए ।

कोलकाता के जीतने के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान भी बहुत खुश नजर आए वो अपने पूरे परिवार के साथ स्टेडियम में मौजूद थे और जैसे ही टीम जीती तो शाहरुख खान खुशी से उछल पड़े उन्होंने अपने पूरे परिवार को गले से लगा लिया।

मैच खत्म होने के बाद जूही चावला भी मैदान में गई और अपने विजेता खिलाड़ियों से मिली। साथ ही खूब जश्न भी मनाया।

शाहरुख खान ने गौतम गंभीर और रिंकू सिंह के साथ मिलकर इस जीत की बधाई दी।

गौतम गंभीर के साथ शाहरुख खान। दोनों ट्रॉफी हाथ में लिए पोज दे रहे हैं ।