पंजाब कैबिनेट ने पंजाब सिविल सचिवालय में क्लर्कों के 106 पद भरने को मंजूरी दे दी

पंजाब कैबिनेट ने पंजाब सिविल सचिवालय में क्लर्कों के 106 पद भरने को मंजूरी दे दी

राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के नए द्वार खोलने की अपनी कोशिश को जारी रखते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने शनिवार को पंजाब सिविल सचिवालय के सामान्य प्रशासन विभाग में क्लर्क कैडर के 106 पदों को भरने की मंजूरी दे दी। 

इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पंजाब सिविल सचिवालय-1 में उनके कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्रिपरिषद द्वारा लिया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिपरिषद ने सामान्य प्रशासन विभाग, पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में क्लर्क कैडर के 106 पद (69 पुनर्जीवित पदों सहित) भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इन पदों पर भर्ती पूरी होने से लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ का काम सुचारू और प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा।

इसी तरह, इससे युवाओं को राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनने के लिए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।