ऐंटी ड्रोन सिस्टम लागू करने वाला पहला राज्य बना पंजाब

ऐंटी ड्रोन सिस्टम लागू करने वाला पहला राज्य बना पंजाब

सीमा पार से नशे की आपूर्ति रोकने के लिए पंजाब सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब पंजाब पुलिस को ''बाज आंख'' ऐंटी ड्रोन सिस्टम से लैस किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ''बाज आंख'' ऐंटी ड्रोन सिस्टम को हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद पंजाब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस प्रणाली को तैनात करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।

नशे के खिलाफ अभियान में एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया है। पिछली सरकारें नशा तस्करों से जुड़ी रही हैं, जिसके कारण राज्य में इस अभिशाप ने अपने पैर पसार लिए। अब नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है और इस धंधे में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया गया है।

सीमा पार से पंजाब में नशे की आपूर्ति होती रही है और इसे रोकने के लिए ''बाज आंख'' ऐंटी ड्रोन सिस्टम शुरू की गई है। पंजाब को इस बुराई से मुक्त करने के लिए तीन ''बाज आंख'' ऐंटी ड्रोन सिस्टम शुरू किए जा चुके हैं और जल्द ही छह और शुरू किए जाएँगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को सख्ती से लागू किया है। अवैध नशा व्यापार से नशा तस्करों द्वारा अर्जित संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य की ईमानदार सरकार ने सबसे कुख्यात और खूंखार नशा माफिया को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

घर में ऐशो-आराम से जश्न मनाने और समाज में जहर घोलने वाले ये तस्कर हमारी जनता के असली दुश्मन हैं और राज्य सरकार उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगी। नशे के खिलाफ अभियान के तहत, पंजाब ने आज सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी को रोकने के लिए नशों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है, जिसे नशा और हथियारों की तस्करी के लिए सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक माना जाता है। सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और ड्रोन आधारित तस्करी से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए, अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नौ ड्रोन रोधी इकाइयाँ स्थापित की जा रही हैं।

 

हालांकि हमारे देश के सशस्त्र बल और BSF पहले से ही ऐसी प्रणालियों का उपयोग कर रहे हैं, पंजाब देश का पहला राज्य है जिसने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन रोधी प्रणाली तैनात की है।