पंजाब सरकार का रजिस्ट्रियों पर NOC वाली शर्त को लेकर बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार का रजिस्ट्रियों पर NOC वाली शर्त को लेकर बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है, जिसके तहत राज्य में होने वाली रजिस्ट्रियों पर NOC वाली शर्त हटाई जा सकती है। उक्त जानकारी खद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। अपने एक्स अकाउंट  पर जानकारी देते मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में हर किस्म  की रजिस्ट्रियों पर NOC वाली शर्त खत्म हो रही है, इसकी जानकारी जल्द ही सांझी की जाएंगी। बता दें कि अगर पंजाब में रजिस्ट्रियों और एन.ओ.सी. वाली शर्त खत्म हो जाती है, तो इसके साथ आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।