स्पीकर संधवां ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया

स्पीकर संधवां ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया

पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

बादल द्वारा की गई सेवाओं को याद करते हुए स्पीकर ने शोक संदेश में कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल ने लंबे समय तक सिख और पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिरोमणि अकाली दल को एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में उनके योगदान और उतार-चढ़ाव में उनके नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा।

स्पीकर ने शोक संतप्त परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें इस दुख की घड़ी में इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।