सफाई कर्मियों की मांग को अनदेखा कर रही प्रदेश सरकार

सफाई कर्मियों की मांग को अनदेखा कर रही प्रदेश सरकार

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने 15 अक्टूबर को होने वाली नगरपालिका कर्मचारी संघ की आक्रोश रैली का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उनकी मांगों पर ध्यान नहीं िदया जा रहा है। आम आदमी पार्टी भी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करके सीधे कर्मचारियों के सफाई कराई जाए। कच्चे कर्मचारी पक्के किए जाएं।

वहीं पराली जलाने को लेकर कहा कि हरियाणा सरकार जानबूझकर दिल्ली को प्रदूषण की आग में झोकना चाहती है। इसमें किसान आरोपी नहीं बल्कि पीड़ित हैं। क्यो​ंकि सरकार की ओर से न तो मशीनरी उपलब्ध कराई गई ओर न ही संसाधन दिए गए। केवल एफआईआर दर्ज हो रही है। हुड्डा के चार डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर कहा कि कांग्रेस में आज भूपेंद्र हुड्डा की कोई सुनने को तैयार नहीं। लेकिन, फिर भी पूर्व सीएम चार डिप्टी सीएम बनाने की बात कर रहे हैं।