भारत सरकार ने तिमोर-लेस्ते के पूर्व राष्ट्रपति गुटेरेस के निधन पर किया शोक व्यक्त 

भारत सरकार ने तिमोर-लेस्ते के पूर्व राष्ट्रपति गुटेरेस के निधन पर किया शोक व्यक्त 

भारत सरकार ने आज तिमोर-लेस्ते के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. फ्रांसिस्को गुटेरेस लू-ओलो के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने नई दिल्ली में तिमोर-लेस्ते के दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त की।

मंत्रालय ने कहा कि डॉ. फ्रांसिस्को गुटेरेस लू-ओलो को भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में उनके सहयोग के लिए याद किया जाएगा।