आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने दिया इस्तीफा, यहां से लड़ेंगे चुनाव

आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने दिया इस्तीफा, यहां से लड़ेंगे चुनाव
आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने दिया इस्तीफा, यहां से लड़ेंगे चुनाव

देहरादून:उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने उन्हें अब खटीमा से चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी है। साथ ही गढ़वाल, कुमाऊं और तराई से तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।मंगलवार को प्रेसवार्ता कर पार्टी ने भूपेश उपाध्याय को कार्यकारी अध्यक्ष कुमाऊं, अनन्त राम चैहान को कार्यकारी अध्यक्ष गढ़वाल और प्रेम सिंह राठौर को कार्यकारी अध्यक्ष तराई बनाया गया है।  पार्टी ने विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी की भी घोषणा की। पार्टी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। दीपक बाली को अध्यक्ष, बसंत कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है।