तो आर्येन्द्र शर्मा को सौंपी जाएगी कांग्रेस की सूबेदारी..!

तो आर्येन्द्र शर्मा को सौंपी जाएगी कांग्रेस की सूबेदारी..!
तो आर्येन्द्र शर्मा को सौंपी जाएगी कांग्रेस की सूबेदारी..!

देहरादून: खबर है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा को तुरंत दिल्ली पहुँचने का आदेश दिया गया है। आर्येन्द्र शर्मा कल रात यानि 30 जून को ही दिल्ली से देहरादून पहुँचे थे। आज आज सुबह यानि 01 जुलाई को कांग्रेस आलाकमान ने आर्येन्द्र शर्मा को अचानक दुबारा दिल्ली पहुँचने को कहा है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर आर्येन्द्र शर्मा का नाम आने के बाद से कल से राजनीतिक सरगर्मी तेज़ी के साथ बढ़ रही है। देहरादून। दरअसल  उत्तराखंड कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष को लेकर घमासान मचा हुआ है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के तहत प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पद पर नेताओं की ताजपोशी कांग्रेस हाईकमान के लिए टेढ़ी खीर बन गई है।

दरअसल प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह गढ़वाल से हैं तो नेता प्रतिपक्ष पद पर कुमांऊ के ब्राह्मण नेता की दावेदारी तय है लेकिन फिलहाल कुमाऊं मंडल में कोई ब्राह्मण चेहरा पार्टी के पास है नहीं, लिहाजा प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाकर और कुमाऊं से प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पार्टी इस समीकरण को साध सकती है लेकिन यहां कांग्रेस की गुटबाजी आड़े आ रही है। अब खबर है कि कुमाऊं से संबंध रखने वाले ब्राह्मण नेता आर्येन्द्र शर्मा को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है इससे पार्टी जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साध सकती है। यह तो रही सियासत की बात लेकिन बदहाल उत्तराखंड के लिए इससे शर्म की बात क्या हो सकती है कि पदों का बंटवारा क्षमता के आधार पर न होकर समीकरणों के आधार पर औऱ गुटबाजी को साधने के लिए हो रहा है।