देहरादून: कैबिनेट मंत्री के सामने भड़के भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ, वीडियो वायरल

देहरादून: कैबिनेट मंत्री के सामने भड़के भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ, वीडियो वायरल
देहरादून: कैबिनेट मंत्री के सामने भड़के भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ, वीडियो वायरल

देहरादून: रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ और भाजपा कार्यकर्ताओं के एक खेमे में चल रही रार फिर खुलकर सामने आ गई है। मौका था मालदेवता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम से पहले का। इस दौरान भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दरअसल मालदेवता (रायपुर) में डिग्री कॉलेज के भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने से कुछ देर पहले विधायक उमेश शर्मा काऊ की भाजपा कार्यकर्ताओं से जोरदार बहस हो गई। यहां तक कि विधायक ने किसी कार्यकर्ता को औकात में रहने की बात तक कह डाली। यह सारा वाकया उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सामने हुआ। देखें वीडियो

 विधायक उमेश काऊ ने मंत्री धन सिंह रावत से शिकायत करते हुए कहा कि यह मुझे अपना विधायक नहीं मानते हैं और इस क्षेत्र में जो भी पोस्टर लगते हैं उनको यह फाड़ देते हैं।