विनोद चमोली बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ? शोसल मीडिया में वायरल हुआ फर्जी पत्र

विनोद चमोली बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ? शोसल मीडिया में वायरल हुआ फर्जी पत्र
विनोद चमोली बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ? शोसल मीडिया में वायरल हुआ फर्जी पत्र

देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अफवाह ने बवाल मचा रखा है। दरअसल एक ऐसा पत्र वायरल हो रहा है जिसमे देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट से विधायक और शहर के पूर्व मेयर विनोद चमोली को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। हालांकि, जब इस बाबत पड़ताल की गई तो पता चला कि सोशल मीडिया पर विनोद चमोली को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का फर्जी पत्र वायरल किया गया है। इस मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी पत्र वायरल किया जा रहा है। जिसकी शिकायत कर जांच कराई जाएगी। विधायक चमोली ने भी इस पत्र को फर्जी बताया है। बहरहाल अब इसकी जांच की जा रही है कि यह शरारत किसने की है।