उत्तराखंड: सीएम धामी ने दी 18 विधानसभाओं में 52 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी

उत्तराखंड: सीएम धामी ने दी 18 विधानसभाओं में 52 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी
CM Pushkar Singh Dhami (File Pic)

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। ये काम हैं-
1-विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत 18 निर्माण कार्यों हेतु 05 करोड़ 40 लाख रूपये
2-विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के अन्तर्गत 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ 82 लाख रूपये
3- विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत 05 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 60 लाख रूपये 
4-राज्य योजना के अन्तर्गत टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 06 करोड़ 52 लाख रूपये
5- विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ रूपये, 
6- विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 23 लाख 48 हजार रूपये
7- जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के अन्तर्गत 06  निर्माण कार्यों हेतु 03 करोड़ 5 लाख रूपये 
8- विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर के अन्तर्गत 03 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 71 लाख रूपये, 
9- विधानसभा क्षेत्र बी.एच.एल. के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 52 लाख रूपये 
10- देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अन्तर्गत 13 निर्माण कार्यों हेतु 08 करोड़ 48 लाख रूपये
11- विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 03 करोड़ 95 लाख रूपये, 
12- विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 93 लाख 33 हजार रूपये की  
13- जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत विभिन्न 08  निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 12 लाख रूपये
14- विधानसभा क्षेत्र लैन्सडाउन के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 22 लाख रूपये 
15- जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र रामनगर के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ रूपये, 
16- विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत विभिन्न 04  निर्माण कार्यों हेतु 03 करोड़ 52 लाख रूपये,
17- बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ 7 लाख रूपये
18- विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 61 लाख 20 हजार रूपये की  प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।