ब्रेकिंग: उत्तराखंड की इन दो हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री

ब्रेकिंग: उत्तराखंड की इन दो हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री
Demo pic

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों (Padam Awards) की घोषणा कर दी है।जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एस पी बालासुब्रमण्यम को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिंजो आबे, मौलाना वहीदुद्दीन खान, बी बी लाल, सुदर्शन पटनायक पद्म विभूषण पाने वालों में शामिल हैं। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, पूर्व लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।पद्म पुरस्कार - देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक, तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों को भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन में आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल के आसपास आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश में पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है।
उत्तराखंड से दो को पद्मश्री
उत्तराखंड के खाते में इस बार सिर्फ दो पुरस्कार आए हैं वह भी पद्म श्री के रूप में। चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को पद्म श्री देने की घोषणा की गई है।
इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए प्रेम चंद शर्मा को पद्म श्री मिला है। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हें ये पुरस्कार दिया जाएगा। इस वर्ष 119 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। 
बता दें कि साल 2019 में कला क्षेत्र में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण और अनूप साह को पद्म श्री से नवाजा गया था। वहीं, 2020 में चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. योगी एरन और सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण सिंह रावत को पद्म श्री दिया गया था।
वहीं, 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में शहीद देहरादून निवासी एएसआई मोहन लाल को भी राष्ट्रपति पुलिस पदक (मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा ।