डबललेन सड़कों से जुड़ेंगे विकास खंड मुख्यालय: सीएम त्रिवेन्द्र

डबललेन सड़कों से जुड़ेंगे विकास खंड मुख्यालय: सीएम त्रिवेन्द्र
डबललेन सड़कों से जुड़ेंगे विकास खंड मुख्यालय: सीएम त्रिवेन्द्र

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश में विकास खंड स्तर तक बेहतर सड़क सुविधाओं के विकास और सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए विकास खंड मुख्यालयों को डबल लेन सड़क से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास खंड मुख्यालयों को जोड़ने वाली अधिकांश सड़कें कम चौड़ी होने के कारण यातायात की सुगमता के लिए कम आबादी वाले विकास खंडों को जोड़ने वाली सड़कों को डेढ़ लेन और अधिक आबादी वाले विकास खंडों को डबल लेन सड़क से जोड़ा जाएगा। डबल लेन सड़क से इन क्षेत्रों में अवागमन और अधिक सुरक्षित व सुविधापूर्ण हो सकेगा।

इसके अलावा यातायात नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में भी इससे मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास खंडों को जोड़ने वाली सड़कों के चौड़ीकरण से राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक आवागमन सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य भी पूर्ण होने वाला है। इससे विकास खंडों तक ग्रामीण क्षेत्र वासियों को आवगमन में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों का सुदृढ़ीकरण क्षेत्रीय विकास की राह भी प्रशस्त करती है। आने वाले समय में देश की राजधानी से राज्य को जोड़ने वाली सड़क और अधिक सुदृढ़ीकरण होगी। चारधाम सड़क परियोजना से राज्य के सभी लोग बेहतर सड़कों से जुड़ जाएंगे। कर्णप्रयाग तक रेल पहुंचने से राज्य वासियों को तो सुविधा होगी और  चार धाम यात्रा के भी नये आयाम प्राप्त होंगे।